उत्कर्ष बैंक ने लागू किया नया ब्याज दर, ग्राहकों को FD Rates पर 8.5% का मिल रहा है interest, 1 मई से लागू

Satyam Kumari8 May 20241 min read0 viewsFinance

बैंक ने लागू किया नया ब्याज दर

बैंकों के द्वारा समय समय पर फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है। Utkarsh Small Finance Bank के द्वारा 2 करोड़ से कम रुपए के फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें May 1, 2024 से लागू होंगी।

बताते चलें कि बैंक के द्वारा जनरल ग्राहकों को 8.5% interest रेट दिया जा रहा है। बैंक के द्वारा जनरल ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर ग्राहकों को 4% से लेकर 8.50% ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।

2 से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर ग्राहकों को सबसे अधिक 8.5% का मिल रहा है ब्याज दर

इस बात की जानकारी दी गई है कि 2 से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर ग्राहकों को सबसे अधिक 8.5% का ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को अलग अलग टेन्योर पर 4.6% से लेकर 9.10% तक का ब्याज दर मिल रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 45 दिन के टेन्योर पर 4% ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है। वहीं ग्राहकों को 46 दिन से लेकर 90 दिन के टेन्योर पर 4.75% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment