ऑनलाइन निशुल्क कोर्स का झांसा देकर ठगी की कोशिश, Free का लालच हो सकता है खतरनाक

Satyam Kumari26 May 20241 min read0 viewsIndia

सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले को बरतनी होगी सावधानी

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोग अक्सर सावधानी से काम नहीं देते हैं तो उनके साथ ठगी की संभावना बढ़ जाती है। अक्सर इस तरह के मैसेज लोगों को भेजे जाते हैं जिनके द्वारा उनसे भारी रकम वसूल लिया जाता है और उन्हें इसकी खबर भी नहीं लगती है। अगर आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज पहुंचता है तो उसकी सत्यता की जांच किए बगैर आगे फॉरवर्ड ना करें।

बताते चलें कि हाल ही में एक खबर तेजी से फैल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि Indian Ministry of Education के द्वारा आधिकारिक ऑनलाईन कोर्स फ्री में दिया जा रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि ऑनलाइन कोर्स मई से सभी के लिए निशुल्क प्रदान किया जाएगा।

क्या है सच्चाई?

मिली जानकारी के अनुसार यह खबर पूरी तरह से फ्रॉड है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी जांच में इस खबर को झूठा पाया है। लोगों को सलाह दी गई है कि उन्हें अपनी निजी जानकारी किसी भी कीमत पर किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।

https://x.com/PIBFactCheck/status/1793638685147267236?t=NFevsah36jNfZBFlIySrFA&s=08

 

Share:

Comments

Leave a comment