कुवैत : जांच अभियान में 147 आरोपियों की गिरफ्तारी, फर्जी वीजा के साथ शुरू किया अवैध काम

Satyam Kumari19 April 20251 min read0 viewsKuwait

KUWAIT में सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जॉइंट अभियान चला कर अवैध तरीके से काम करने वाली प्रवासियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इन सभी प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है ताकि इन्हें गिरफ्तार करने वापस उनके देश भेजा जा सके।

क्रिमिनल सिक्योरिटी सेक्टर के द्वारा किया गया है जांच अभियान

बताते चलें कि या जांच अभियान क्रिमिनल सिक्योरिटी सेक्टर के द्वारा किया गया है। यह जांच अभियान Jaleeb Al shauyoukh इलाके में किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इस जांच अभियान में नगर पालिका, इलेक्ट्रिसिटी, फायर टीम आदि के द्वारा चेकिंग की जा रही है।

5 दिन की जांच अभियान में 40 प्रतिष्ठानों के खिलाफ जानकारी मिली है जो गलत या अवैध तरीके से काम करते हुए पाए गए हैं। इस दौरान 147 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें से एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप है और 29 भगोड़े प्रवासी पकड़े गए हैं। बाकी 177 आरोपियों को रेजिडेंसी और लेबर लॉ के उल्लंघन का आरोप लगा है।

Share:

Comments

Leave a comment