कुवैत : नियम उल्लंघन के बाद पुलिस अधिकारियों से बदसलूकी, आरोपी प्रवासी को भेजा गया जेल

Satyam Kumari26 May 20241 min read0 viewsKuwait

अधिकारी के साथ बदसलूकी मामले में व्यक्ति को भेजा गया जेल

कुवैत में अधिकारी के साथ बदसलूकी मामले में एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक ट्रैफिक अफसर और Salmiya Police Station में दो सुरक्षा अधिकारियों के साथ बदसलूकी की है।

अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया कि जब आरोपी से पूछताछ के लिए सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी।

सुरक्षा अधिकारियों पर किया हमला

यह भी बताया गया कि जब प्रवासी को Salmiya Police Station रेफर किया गया तब भी उसने दो सुरक्षा अधिकारियों पर हमला शुरू कर दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यातायात उल्लंघन के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। इसलिए अपने साथ साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी है।

 

Share:

Comments

Leave a comment