कुवैत : प्रवासी को अवैध काम पड़ा भारी, अधिकारियों ने लगाया ट्रैवल बैन, जारी की गई चेतावनी

Satyam Kumari31 May 20241 min read0 viewsKuwait

कानून का उल्लंघन करना साबित हो सकता है खतरनाक

कुवैत में काम पर जाने वाले प्रवासियों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि उन्हें किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। कानून उल्लंघन मामले में प्रवासियों पर ट्रैवल बैन भी लगाया जाता है। Al-Naseem Police Station की एक जांच अधिकारी के द्वारा एक प्रवासी पर इसी तरह के आप को साबित किया गया है।

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी ने Al-Ayoun इलाके में एक कुवैती नागरिक के घर से 8,000 dinars चुरा लिया था।

आरोपी पर लगाया गया ट्रैवल बैन

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यह घटना पिछले बुधवार की है जब पिछले बुधवार को ही प्रवासी ने पैसे चुराने के बाद अपना फोन बंद कर दिया था। अधिकारियों ने उस आरोपी पर ट्रैवल बैन लगा दिया है। प्रवासियों को विदेश में ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे उन्हें परेशानी हो वर्ना बड़ी मुश्किल हो जायेगी। जेल के साथ जुर्माना और देश निकाला की भी सजा मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment