कुवैती सरकार के नए फैसले से प्रवासियों का जीवन बेहाल, महिलाओं की बढ़ गई मुश्किल

Satyam Kumari21 March 20251 min read0 viewsKuwait

कुवैत में अब नई सरकार के द्वारा कई तरह के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह सारे फैसले देश को किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचा रहे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए लिया गया है। कई प्रवासियों पर नागरिकता को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इससे कई लोगों पर नकारात्मक असर भी पड़ा है।

कुवैती पुरुषों से शादी करने वाली नॉन कुवैती महिलाओं की बढ़ी मुश्किल

अब सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच की जा रही है और कानून के हिसाब से नागरिकता नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा असर उन महिलाओं पर पड़ा है जो नॉन कुवैती हैं और उन्हें कुवैती व्यक्ति के साथ शादी करके के बाद कुवैत की नागरिकता मिली है।

ऐसी महिलाओं से अब नागरिकता छीनी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में कुवैत के द्वारा करीब 42000 लोगों की नागरिकता रद्द की गई है। जो महिलाएं इस फैसले के कारण पीड़ित हुई हैं वो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं, बच्चों की शिक्षा और विभिन्न तरह के सामाजिक लाभ से दरकिनार कर दी गई हैं।

 

Share:

Comments

Leave a comment