केंद्रीय कर्मियों के लिए खुशखबरी. ग्रेच्युटी बढ़कर 25 लाख. 1 जनवरी से ही जोड़ के मिलेगा सारा पैसा

GulfHindi Desk1 June 20241 min read0 viewsIndia

केंद्रीय कर्मियों की ग्रेच्युटी बढ़कर 25 लाख

आम चुनावों के बीच केंद्र सरकार ने अपने कार्मिकों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मियों की ग्रेच्युटी को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने का फैसला किया गया है। इस बाबत कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

1 जनवरी 2024 से लागू नया आदेश

इस आदेश के अनुसार, एक जनवरी 2024 से केंद्रीय कर्मियों की ग्रेच्युटी में वृद्धि लागू होगी। नए आदेश में यह भी कहा गया है कि 1 जनवरी 2024 को चार फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) उनके मूल वेतन के 50 फीसदी के बराबर पहुंच जाएगा।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, एक जनवरी के बाद रिटायर हुए करीब 35.55 लाख कर्मचारियों को इस बदलाव का लाभ मिलेगा। जैसे ही डीए 50 फीसदी हो जाएगा, ग्रेच्युटी में 25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसी के मद्देनजर सरकार ने यह आदेश जारी किया है।

पहले 20 लाख थी अधिकतम ग्रेच्युटी

इससे पहले तक केंद्रीय कर्मियों के लिए अधिकतम ग्रेच्युटी 20 लाख थी। अब इसे बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है, जिससे संबंधित कर्मियों को सीधे तौर पर फायदा मिल सकेगा।

 

Share:

Comments

Leave a comment