गैस सिलिंडर के दाम में बड़ा बदलाव. बाहर का खाना होगा महंगा. नए MRP दिसंबर के लिए लागू.

Lov Singh1 December 20241 min read0 viewsIndia

तेल कंपनियों ने दिसंबर के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे अब देश में विभिन्न स्थानों पर इनकी कीमतें कुछ इस प्रकार हो गई हैं।

दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपए बढ़कर 1818.50 रुपए हो गई है। ये नए रेट आज से ही देश भर में लागू हो गए हैं। इंडियन ऑइल की जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत अब 1927.00 रुपए है। मुंबई में यह 1771.00 रुपए में उपलब्ध होगा, जबकि चेन्नई में इसके दाम 1980.50 रुपए हैं।

 

यह लगातार पांचवां महीना है, जब एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं। हालांकि, घरेलू 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह जानकारी भी महत्वपूर्ण है कि सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं।

चार प्रमुख महानगरों में, कोलकाता में सिलेंडर की कीमत सबसे अधिक है, जबकि मुंबई में यह सबसे कम है।

ऐसी स्थिति में ये देखना दिलचस्प होगा कि इन बढ़ोतरी का व्यापार पर क्या असर पड़ता है और लोग किस प्रकार से इसका सामना करते हैं। लगातार पिछले कई बार से इन इज़ाफ़े के वजह से रिट्यूरेंट के खाने के बिल भी प्रभावित हो रहे हैं.

 

Share:

Comments

Leave a comment