गोरखपुर से दिल्ली और बेंगलुरु की हवाई यात्रा जल्द होगी शुरू, 29 मई से यात्रियों को मिलेगी आसान आवागमन की सुविधा

Satyam Kumari7 May 20241 min read0 viewsIndia

यात्रियों के लिए है खुशखबरी

गोरखपुर से दिल्ली और बेंगलुरु की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मिली जानकारी के अनुसार अकासा एयर गोरखपुर से दिल्ली और गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए नॉन स्टॉप उड़ान की शुरुवात करने वाला है। इन फ्लाइट्स के लिए टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। विमानों का संचालन 29 मई से शुरू किया जाएगा।

यात्री टिकट आसानी से कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

यात्री आसानी से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। अकासा एयर की वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गई है। Flight टाईमिंग की बात करें तो गोरखपुर से दिल्ली के लिए 2 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और 1 घण्टे 15 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएगी।

वहीं गोरखपुर से बेंगलुरु की फ्लाईट 11 बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु से रवाना होगी और 2 बजकर 05 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। इसकी मदद से यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी। गोरखपुर के यात्रियों को कम कीमत में विमान सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही समय की भी बचत होगी।

Share:

Comments

Leave a comment