चेन्नई जा रही Flight का बीच हवा में फट गया टायर, पायलट ने तुरंत मांगी मदद, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Satyam Kumari30 March 20251 min read0 viewsIndia

जयपुर से चेन्नई जा रही Flight की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी दी गई है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि लैंडिंग के पहले Flight का टायर फट गया। जयपुर से चेन्नई जा रही Flight के लैंडिंग के पहले इस तरह की घटना हुई है।

रविवार सुबह की है घटना

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह घटना रविवार सुबह की है जब विमान लैंड करने वाली थी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने कहा है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। Flight के लैंडिंग के बाद तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से बाहर निकाल लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के पहले पायलट ने महसूस किया कि टायर फट गया है और तुरंत अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। फिर इसके बाद संबंधित प्रोटोकॉल के हिसाब से विमान की लैंडिंग कराई गई। जांच में wheel no 2 को डैमेज पाया गया।

Share:

Comments

Leave a comment