चेन्नई से बनारस जाने वाली Flight को किया गया डायवर्ट, नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

Satyam Kumari12 April 20251 min read1 viewsIndia

चेन्नई से बनारस जाने वाली फ्लाइट की लैंडिंग रांची में कराई गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विमान शुक्रवार को चेन्नई से वाराणसी जाने वाली थी। विमान को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करना था लेकिन इसकी इजाजत नहीं मिली।

Airport पर लैंड करने की इजाजत नहीं मिली

बताते चलें कि अधिकारियों के अनुसार कारण मौसम के कारण विमान को एयरपोर्ट पर लैंड करने की इजाजत नहीं मिली। इसके बाद पायलट ने विमान को डायवर्ट कर दिया और नजदीकी रांची एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

यह बताया गया कि इंडिगो का विमान 6ई 0401चेन्नई एयरपोर्ट से सुबह 7:30 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान किया था। सुबह 9:40 बजे तय स्थान पर पहुंच गया था लेकिन वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद विमान को डाइवर्ट कर दिया गया और रांची एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर 13:30 बजे पहुंचा।

Share:

Comments

Leave a comment