छपरा के आनंद ने dream11 में जीता 1 करोड़, कहा अब पूरा होगा घर बनाने और बिजनेस का सपना

Satyam Kumari10 April 20251 min read0 viewsIndia

छपरा के एकमा प्रखंड के परसा के रहने वाले आनंद कुशवाहा अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए बैंगलोर चले गए थे और वहां पर मजदूरी करके अपने घर वालों का पालन पोषण करते हैं। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मुसीबतों का डटकर सामना किया।

किस्मत ने लिया नया मोड़

मिली जानकारी के अनुसार अब करोड़पति बन गए हैं और उनकी किस्मत बदल गई है। दरअसल आनंद dream11 से करोड़ों रुपए का मालिक बन गया है। उनकी माता का कहना है कि किसी तरह लोगों को जिंदगी चल रही थी और उनका बेटा बाहर रहकर मजदूरी करता है। dream11 पिछले दो सालों से खेल रहा था।

इसी से उसने एक करोड रुपए जीत लिया और सबसे पहले यह खबर उसने अपने पिता को बताई। आनंद ने अपने पिता को यह बात 11:00 रात को फोन करके बताई। लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि इन्होंने इतनी बड़ी रकम को जीत लिया है। आनंद के पिता ने बताया कि इस रकम का इस्तेमाल घर बनवाने के लिए किया जाएगा साथ ही वह एक बिजनेस भी खोलेंगे। लोगों को यह भी कहना है कि यह एक तरह से जुआ ही है, जरूरी नहीं कि कोई जीत ही जाए। कई लोगों का इससे नुकसान भी हुआ है।

Share:

Comments

Leave a comment