जयपुर में 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ानें की धमकी, मौके पर पहुंची सुरक्षा टीम और शुरू की गई जांच

Satyam Kumari13 May 20241 min read0 viewsIndia

जयपुर में कई स्कूलों को बम से उड़ानें की मिली धमकी

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की राजधानी जयपुर में कई स्कूलों को बम से उड़ानें की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया है कि जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ानें की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के द्वारा दी गई है। ईमेल मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई और स्कूल को खाली करा लिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, बॉम्ब और डॉग स्क्वायड की टीम

बताते चलें कि Jaipur Police Commissioner Biju George Joseph के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 4 से 5 स्कूलों को बम से उड़ानें की धमकी दी गई है। पुलिस को उन स्कूलों के लिए रवाना कर दिया गया है। मौके पर पुलिस, बॉम्ब और डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी है।

पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें स्कूलों को बम से उड़ानें की धमकी दी गई थी। वहीं हाल ही में दिल्ली के भी आधा दर्जन सरकारी अस्पतालों को भी बम से उड़ानें की धमकी दी गई थी। अहमदाबाद में भी स्कूलों को बम से उड़ानें की धमकी दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment