टाटा उतर रहे इलेक्ट्रोक्निक में. सस्ता होगा TV, Mobile समेत AC, कूलर और ढेरों सामान. 27,000 करोड़ रुपये से खड़ा हो रही नयी यूनिट

Lov Singh8 August 20241 min read0 viewsFinance

देश में बढ़िया क्वालिटी के और सेफ्टी स्टैंडर्ड पर सबसे खराब उतरने वाले मोटर गाड़ियों के बाद अब रतन टाटा की कंपनी देश भर में जबरदस्त क्वालिटी के इलेक्ट्रॉनिक आइटम और वह भी सस्ते दामों पर लाने की तैयारी में है।

रतन टाटा की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में मैन्यूफैक्चरिंग के लिए सेमीकंडक्टर यूनिट को लेकर सारी तैयारी कर ली हैं। इस यूनिट से उत्पादन होने के साथ ही देश भर में टेलीविजन, भारत निर्मित मोबाइल, फ्रिज, एयर कंडीशन समेत कोई सेगमेंट काफी अफॉर्डेबल हो जाएंगे।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स असम के जगिरोड में 27,000 करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट प्लांट बना रहा है। यह प्लांट 2025 के मध्य तक तैयार हो जाएगा और इससे करीब 27,000 नौकरियां मिलेंगी, जिसमें 15,000 सीधे और 12,000 अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल हैं।

यह प्लांट भारत का पहला स्वदेशी सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट प्लांट होगा। यह ऐसी जगह पर स्थित होगा जहां प्रचुर मात्रा में पानी, हरित ऊर्जा और ताइवान, मलेशिया, वियतनाम और सिंगापुर के सेमीकंडक्टर हब के नजदीक होगा।

इस प्रोजेक्ट में तीन प्रमुख तकनीकों पर फोकस होगा: वायर बॉन्डिंग, फ्लिप चिप और इंटीग्रेटेड सिस्टम पैकेजिंग। इसके साथ ही आगे चलकर उन्नत पैकेजिंग तकनीकों में भी विस्तार करने की योजना है।

Share:

Comments

Leave a comment