टूट गया संपर्क, बह गया NH. इस रूट पर आने वाले सारे सैलानियों को रोकने का आदेश. 4 राज्यों के लोग को अलर्ट.

Lov Singh7 July 20242 min read0 viewsIndia

उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सरकार ने सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से रविवार को ऋषिकेश से आगे यात्रा शुरू न करने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

श्रीनगर: भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा दोनों मार्गों बालटाल और पहलगाम पर अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश शुक्रवार रात से शुरू हुई थी, जिससे यात्री सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।

उत्तराखंड में बारिश से हादसे, तीन लोगों की जान गई

उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण राज्य में विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। विशेषकर, कुमाऊं क्षेत्र में रामनगर-रानीखेत हाईवे पर 80 साल पुराना पुल टूटने से कठिनाई बढ़ गई।

सड़कों पर मलबा गिरा, यातायात बाधित

उत्तराखंड: कई स्थानों पर मलबा गिरने से चारधाम यात्रा के रास्ते बाधित हो गए हैं। गौचर के समीप कमेड़ा, जोशीमठ के पास कंचनगंगा, पाखी जैसी जगहों पर पहाड़ से मलबा गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड के बीच केदारनाथ हाईवे भी मलबा गिरने की वजह से बंद है।

देहरादून में हवाई सेवाएं भी बाधित

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से दो उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा जबकि दो उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

अन्य राज्यों में भी हालात गंभीर

हिमाचल प्रदेश: 150 सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते 150 सड़कें बंद कर दी गई हैं। धर्मशाला और पालमपुर में औसतन 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

असम: 24.5 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ के कारण 30 जिलों के 24.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि भूस्खलन और तूफान से 12 अन्य की जानें गई हैं।

बिहार: बाढ़ का खतरा

नेपाल में हो रही भारी बारिश से गंडक नदी में उफान आया है। नेपाल से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

 

Share:

Comments

Leave a comment