टेलीग्राम के जरिए की वर्क फ्रॉम होम जॉब ऑफर, टीचर के साथ लाखों रुपए की ठगी, मामला किया गया दर्ज

Satyam Kumari16 May 20241 min read0 viewsIndia

बेहद ही सावधानी से करना चाहिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि उन्हें बेहद ही सावधानी से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ठगी की संभावना बनीरहती है। कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें सोशल मीडिया के जरिए मासूम लोगों के साथ ठगी की जाती है।

हाल ही में आई है ऐसी घटना सामने

बताते चलें कि हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जो लोगों के लिए सबक है। यह मामला सीकर का है जहां से एक टीचर के साथ वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी की गई है। आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया था।

उनसे कम करवाए जाते थे और फिर उन्हें पैसे भी दिए गए थे। लेकिन आरोपियों ने टीचर को धीरे-धीरे अपने वश में करना शुरू कर दिया और उनसे ही पैसे लेने लगें । ऐसा करते-करते उन्होंने लाखों रुपए की ठगी कर ली।

इसलिए अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है तो उसे बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है और अपनी निजी जानकारी किसी भी कीमत पर शेयर नहीं करनी चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment