तुगलकाबाद-ओखला के बीच ताज एक्सप्रेस में आग, आधा दर्जन दमकल गाड़ी मौके पर, सारा सामान लेकर यात्री उतरे डब्बों से.

GulfHindi Desk3 June 20241 min read0 viewsIndia

तुगलकाबाद-ओखला के बीच ताज एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग
नई दिल्ली: तुगलकाबाद और ओखला के बीच ताज एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटनास्थल पर तत्काल 6 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। डीसीपी रेलवे ने जानकारी दी कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है।

शाम 4:41 बजे मिली सूचना
ट्रेन में आग लगने की सूचना पीसीआर को शाम 4:41 बजे मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पाया गया कि ताज एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बों में आग लगी है। ट्रेन को तुरंत रोका गया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

जीएम उत्तर रेलवे का बयान
उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी ने बताया कि “आग पर काबू पा लिया गया है और सभी यात्री अपना सामान लेकर सुरक्षित उतर चुके थे। कोई भी हताहत नहीं हुआ है और अब यातायात फिर से चालू कर दी जाएगी।”

Share:

Comments

Leave a comment