थाईलैंड ट्रिप से लौटे बुजुर्ग को पुलिस ने Airport पर किया गिरफ्तार, फैमिली के डर से फाड़ दिए कई पेज

Satyam Kumari16 April 20251 min read1 viewsIndia

देश विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के पास पासपोर्ट का होना जरूरी है। साथ ही उन्हें इस बात का ख्याल रखना होगा कि अगर वह वीजा पासपोर्ट से जुड़े नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुंबई से इसी तरह की एक घटना सामने आई है। पुणे के रहने वाले 151 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।

इंडोनेशिया में हॉलिडे मानकर लौट रहे थे बुजुर्ग

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह 51 वर्षीय बुजुर्ग इंडोनेशिया से हॉलीडे मानकर भारत लौटे थे और उन्होंने अपने पासपोर्ट की कुछ पेज को फाड़ दिया था। भारतीय कानून के अनुसार अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर अपने पासपोर्ट को फाड़ता है तो यह Passports Act, 1967 का नियम उल्लंघन माना जाएगा। अब आरोपी के खिलाफ BNS Section 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्यों किया ऐसा?

दरअसल जांच के दौरान यह पाया गया कि उनके पासपोर्ट से pages 17/18 और 21-26 गायब है। इसपर थाईलैंड ट्रिप का स्टांप था। बाद में जानकारी मिली कि वह अपनी फैमिली को बैंकॉक के बारे में नहीं बताना चाहते थे इसलिए उन्होंने पेज को फाड़ा है।

Share:

Comments

Leave a comment