दिल्ली के 4 अस्पतालों को मिली बम से उड़ानें की धमकी, फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंचकर जुटी जांच में

Satyam Kumari14 May 20241 min read0 viewsIndia

चार अस्पतालों को मिली बम से उड़ानें की धमकी

मंगलवार को दिल्ली में चार अस्पतालों बम से उड़ानें की धमकी मिली है। धमकी में शामिल अस्पतालों के नाम Deep Chand Bandhu Hospital, GTB Hospital, Dada Dev Hospital, और Hedgewar Hospital हैं। घटना की जानकारी मिलती है तुरंत दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

स्कूल और एयरपोर्ट को भी मिली थी बम से उड़ानें की धमकी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि कुछ समय पहले ही अस्पतालों के अलावा स्कूल और एयरपोर्ट को भी बम से उड़ानें की धमकी मिली थी। Indira Gandhi International Airport Terminal-3 को भी बम से उड़ानें की धमकी मिली थी। अज्ञात आरोपियों के द्वारा जो लेटर भेजा गया है उसमें कहा गया है कि बिल्डिंग के अंदर एक्सप्लोसिव डिवाइस लगा दिए गए हैं।

इस लेटर में आगे कहा गया है कि वह जल्द ही आने वाले घंटों में बम फट जाएंगे। कुछ ही समय के अंदर अगर एक्शन नहीं लिया गया तो मासूम लोगों की जान चली जाएगी। इस मामले की जांच की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment