दिल्ली पटना रूट पर रेलवे ने दिया क्लोन ट्रेन का सौग़ात. अब वेटिंग ट्रेन का झंझट हुआ ख़त्म. अगस्त से टिकट बुकिंग चालू

Lov Singh16 July 20242 min read0 viewsIndia

भारतीय रेल ने देशभर के विभिन्न रेल मार्गों पर यात्री सेवा में सुधार के तहत 25 नए रेल मार्गों पर यात्री ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अगस्त माह में इस पहल की शुरुआत नई दिल्ली-पटना मार्ग से होगी। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नई ट्रेनों के माध्यम से वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी।

वेटिंग लिस्ट यात्री होंगे लाभान्वित

इन नई ट्रेनों की मुख्य विशेषता यह है कि नियमित मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के वेटिंग लिस्ट के यात्री इनमें सफर कर सकेंगे। नियमित ट्रेन के प्रस्थान के बाद उसी प्लेटफार्म से नई ट्रेन को चलाया जाएगा, जिससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

पायलट प्रोजेक्ट: क्लोन ट्रेन का नामकरण लंबित

रेलवे बोर्ड ने बताया कि इन नई ट्रेनों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। फिलहाल इनका नामकरण नहीं किया गया है, लेकिन तकनीकी भाषा में इन्हें क्लोन ट्रेन कहा जाता है।

नॉन एसी श्रेणी में अप्रैल – दिसंबर 2023 के बीच 372 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 41 करोड़ से अधिक है। रेलवे बोर्ड के अनुसार, 2027 तक देश के सबसे भीड़-भाड़ वाले रेल मार्गों पर तीन हजार नई यात्री ट्रेनें चलाने की तैयारी है।

विशेष ट्रेन के कोच विवरण

नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली क्लोन ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिनमें अधिकांश कोच स्लीपर और जनरल श्रेणी के होंगे। हालांकि, प्रमुख रूट्स पर मांग के अनुसार एसी-3 के कोच भी लगाए जाएंगे।

भारतीय रेल की यह नई पहल यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस पायलट प्रोजेक्ट में सफलता मिलने पर इसे देशभर में लागू किया जा सकता है।

 

Share:

Comments

Leave a comment