दिल्ली पुलिस ने 15 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, भारत में ओवरस्टे का लगा आरोप, किए जाएंगे डिपोर्ट

Satyam Kumari14 April 20251 min read0 viewsIndia

सोमवार को अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के द्वारा करीब 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए इन सभी आरोपियों पर अवैध वीजा के साथ भारत में रहने का आरोप है।

अवैध वीजा के साथ भारत में रहने का आरोप

नियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति किसी देश में रहना चाहता है तो उसके पास वैध वीजा का होना जरूरी है। अगर उसे व्यक्ति के पास वैध वीजा नहीं है तो अधिकारियों के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में दो बांग्लादेशी, 12 नाइजीरिया और एक Ivory Coast का रहने वाला व्यक्ति है। अधिकारियों के द्वारा Mohan Garden और Uttam Nagar इलाके में जांच की गई थी जिसके बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भारत में ओवरस्टे कर रहे थे और उन्हें गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। आरोपियों को डिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment