दिल्ली पुलिस ने शुरू किया अभियान, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, 30,062 का कटा चालान

Satyam Kumari8 May 20241 min read0 viewsIndia

सड़क पर सुरक्षा के लिए जरूरी है यातायात नियमों का पालन

यातायात नियमों का पालन सड़क पर सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है। दिल्ली यातायात पुलिस के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस बात की जानकारी दी गई है कि उन आरोपियों के खिलाफ कानूनी जांच की जा रही है जो गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं।

अभियान की मदद से आरोपियों के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही

इस बात की जानकारी दी गई है कि दिल्ली पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसकी मदद से ऐसे वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है जो गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं। बताया गया है कि यह अभियान एक जनवरी से 30 अप्रैल तक चलाया गया था। इस बात की जानकारी दी गई है कि इस दौरान पुलिस के द्वारा 30,062 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।

इस बात की जानकारी दी गई है कि यातायात नियम उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले नजफगढ़ में 1389, सरिता विहार में 1,333 और भजनपुरा में 1,133 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं कमला नगर मार्केट में सबसे कम 966 मामले दर्ज किए गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment