दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

Satyam Kumari8 May 20241 min read0 viewsIndia

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बरतनी होगी सावधानी

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अलर्ट है। अगर युवा इस मामले में सावधानी नहीं बरतते हैं तो उन्हें ठगी का शिकार होना पड़ता है। कुछ इसी तरह का मामला भिवानी से आया है। यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो कि दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करता था।

नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी

इस बात की जानकारी दी गई है कि नौकरी लगाने के नाम पर युवक के साथ 12 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ने पीड़ित से नौकरी लगाने का वादा किया था और बदले में 12 लाख रुपए ले लिए। नौकरी प्राप्त करने के लिए पीड़ितों ने भी बिना किसी परेशानी के लाखों रुपए आरोपी के हवाले कर दिए थे।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि लाखों रुपए लेने के बावजूद भी आरोपी ने उसे नौकरी नहीं दी थी। न ही पैसे वापस किया। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment