दिल्ली से टोरंटो जा रही Flight को मिली बम से उड़ानें की धमकी, तुरंत स्थगित कर सुरक्षा टीम ने शुरू की जांच

Satyam Kumari5 June 20241 min read0 viewsIndia

एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक ईमेल आने के बाद हड़कंप मच गया क्योंकि उस ईमेल के बम की धमकी दी गई थी। ईमेल में दावा किया गया था कि एयर कनाडा के टोरंटो जाने वाली विमान में बम रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 10.50 बजे यह ईमेल मिला था।

बताते चलें कि इस ईमेल में यह कहा गया था कि दिल्ली-टोरंटो एयर कनाडा की उड़ान में बम रखा गया है। ईमेल के मिलने के बाद तुरंत उस फ्लाईट को कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद विमान की जांच शुरू कर दी गई।

विमान में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

बताते चलें कि जांच के बाद विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले भी कई विमानों को बम से उड़ानें की धमकी दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सुरक्षा टीम मौके पर पहुंचती है और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जांच की जाती है। कई बार विमान की सुरक्षित लैंडिंग भी कराई गई है और फिर यात्रियों को सुरक्षित उतारा जाता है।

 

Share:

Comments

Leave a comment