दिल्ली से बंगाल जा रही Flight हुई दो घंटे लेट, तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को हुई दिक्कत

Satyam Kumari17 June 20241 min read0 viewsIndia

IGI Airport से Bagdogra जा रही विमान दो घंटे लेट

Indira Gandhi International Airport से Bagdogra जा रही इंडिगो की विमान करीब 2 घंटे लेट रही जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के द्वारा यह बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके कारण फ्लाईट में देरी हुई है।

दरअसल, बंगाल जा रही यह फ्लाईट आईजीआई एयरपोर्ट से 2:10 pm में रवाना होकर 4:10 pm में वहां लैंड करने वाली थी। 

यात्रियों की सुरक्षा है जरूरी

इस मामले में इंडिगो के द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा जरूरी है। यात्रियों को लगातार अपडेट प्रदान किया जा रहा है और इस और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है। यह कहा गया कि अधिक तापमान के कारण विमान में तकनीकी खराबी आई है। यह भी कहा गया कि यात्रियों के लिए अलग विमान की व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किस तरह की दिक्कत न हो। 

Share:

Comments

Leave a comment