दुबई Airport ने लॉन्च किया नया AI लैस पासपोर्ट कंट्रोल इनीशिएटिव, सेकेंड में पूरी होगी इमीग्रेशन प्रक्रिया

Satyam Kumari23 April 20251 min read0 viewsUAE

दुबई में यात्रियों के आवागमन सुविधा को आसान बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है और उन्हें महत्व संविधान प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। अभी हाल ही में चल रहे Dubai AI Week में कुछ इसी तरह की सुविधा की घोषणा की गई है।

लॉन्च किया गया नया पासपोर्ट कंट्रोल इनीशिएटिव

बताते चलें कि इस Dubai AI Week में General Directorate of Residency and Foreigners Affairs (GDRFA) – Dubai के द्वारा लेटेस्ट पासपोर्ट कंट्रोल इनीशिएटिव लॉन्च किया गया है। इस पहल की सुविधा टर्मिनल 3 के First और Business Class lounges में यह सुविधाएं दी जाएंगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी।

‘Unlimited Smart Travel’ में फेशियल रिकॉग्नाइजेशन और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन की सुविधा दी जाएगी । स्मार्ट सिस्टम की मदद से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी। Smart Tunnel के इस्तेमाल से पासपोर्ट कंट्रोल की सुविधा आसान हो जाएगी। मात्र कुछ सेकंड में ही वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment