दुबई के बेकरी शॉप में काम कर रहे कामगारों पर हमला, दो भारतीयों की गई जान, घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

Satyam Kumari16 April 20251 min read0 viewsIndia

शुक्रवार के दुबई में हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की जान चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हमला दुबई बकरी में हुआ था जहां पर दोनों काम करते थे। वहीं पर काम करने वाले एक पाकिस्तानी कामगार के द्वारा यह हमला किया गया था जिसमें दो भारतीय नागरिकों की जान गई है साथ ही दो और लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दोनों पीड़ित तेलंगाना के रहने वाले हैं

इस मामले में अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी गई है कि दोनों पीड़ित तेलंगाना के रहने वाले हैं। पीड़ितों की पहचान Nirmal district के 40 वर्षीय Ashtapu Prem Sagar और Nizamabad जिले के Srinivas के रूप में हुई है।

इन्हीं के साथ काम करने वाले एक पाकिस्तानी कामगार में सब पर हमला बोल दिया था। पाकिस्तानी नागरिक ने सब पर अचानक से अटैक कर दिया और धार्मिक स्लोगन भी बोलने लगा। गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है।

इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी मिलना बाकी है। 

Share:

Comments

Leave a comment