दुबई जाने के लिए Air India के बिजनेस क्लास में Ticket, फिर भी मिली टूटी हुई सीट, जताई नाराजगी

Satyam Kumari16 April 20241 min read0 viewsIndia

फ्लाइट में यात्री को हुई परेशानी

Air India में सफर वाले यात्रियों को कई बार कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर से इसी तरह का मामला सामने आया है जिसमें Bharatiya Janata Party (BJP) और आधिकारिक प्रवक्ता Sudhanshu Mittal ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस परेशानी को शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है।

भाजपा नेता ने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के लिए रविवार को एयर इंडिया दिल्ली से दुबई फ्लाइट में बिजनेस क्लास में टिकट की बुकिंग कराई थी। लेकिन जब वह फ्लाइट में गए तो उन्हें पता चला कि उनकी एक सीट का footrest टूटा हुआ था।

कमर्शियल अधिकारियों की व्यवहार से भी हैं नाराज

उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि रविवार को दोनों जन AI 917 Flight से दिल्ली से दुबई जा रहे थे। उनकी फ्लाईट 9.30 am. में थी। उन्होंने बताया कि जब इसकी जानकारी कमर्शियल अधिकारी से दी तो उन्होंने कुछ अच्छी तरह बर्ताव नहीं किया। विमान भी एक घंटे लेट थी। वहीं एयरलाइन ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और आगे से इस तरह की कोई घटना न हो इसका ख्याल रखा जायेगा।

 

Share:

Comments

Leave a comment