दुबई में Industrial एरिया में लगी आग, तुरंत मौके पर पहुंची सुरक्षा टीम और राहत बचाव कार्य किया शुरू

Satyam Kumari17 June 20241 min read0 viewsUAE

दुबई में Industrial एरिया में लगी आग

दुबई में आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यह आग Al Quoz Industrial Area 2 में रविवार 3pm में लगी। जिस स्थान पर आग लगी थी वहां घना धुवां देखा जा सकता था। घटना की जानकारी मिलते हैं तुरंत मौके पर सुरक्षा टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी।

यात्रियों ने सुनाया आंखों देखा हाल

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Dubai Hills की तरफ जाने वाले Al Khail Road पर सफर कर रहे लोगों ने बताया कि वहां से गहरा धुवां उठता हुआ देखा जा सकता था। Al Quoz industrial area में गंभीर धुएं का गुब्बार देखा गया।

जानकारी मिलते ही तुरंत सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को हटाना शुरू कर दिया। आग से बचाव के लिए सभी तरह के सुरक्षा एहतियात का पालन जरूरी है। 

Share:

Comments

Leave a comment