दुबई में रहने वाले 34 वर्षीय भारतीय युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या, परिजन दुख से बेहाल, गांव में पसरा मातम

Satyam Kumari8 May 20241 min read0 viewsUAE

तेज धारदार हथियार से भारतीय युवक की दुबई में की गई हत्या

दुबई में रहने वाले 34 वर्षीय भारतीय युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। बताया गया है कि मृतक की पहचान जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास के रहने वाले पंकज डौल के रूप में हुई है। इस बात की जानकारी पंकज के साथ दुबई में काम करने वाले उनके साथियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे दी।

विवाद के बाद युवकों में ले की जान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा में गए थे। वहां से माथा टेककर जब वापस लौट रहे थे तभी कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। आरोपियों ने तेज धारदार हथियार से वार करके पीड़ित को वहीं गिरा दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गए।

बताया गया है कि इस मामले की जांच मौके पर पहुंची अलकोज सिटी पुलिस के द्वारा की जा रही है। हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Share:

Comments

Leave a comment