दुबई से आ रही Flight की इमरजेंसी लैंडिंग, बीच हवा में खत्म हो गया फ्यूल, 151 यात्री थे सवार

Satyam Kumari16 April 20251 min read0 viewsIndia

बुधवार को दुबई से आ रही फ्लाइट के इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कराई गई है। विमान की लैंडिंग काठमांडू में होने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे भारत में ही लैंड करना पड़ा।

151 यात्री थे विमान में सवार

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस विमान में 151 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। जब विमान भारत के एयरस्पेस से गुजर रहा था तभी Boeing 737 Max 8 aircraft pilots ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

दरअसल विमान में कम फ्यूल था जिसके कारण पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। काठमांडू में फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी थी और विमान हवा का 5 चक्कर लगा चुकी थी।

ऐसा माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ। जब आखिर में फ्यूल कम होने लगा तब विमान को लखनऊ की तरफ डायवर्ट कर दिया गया और लैंडिंग कराई गई। लखनऊ से काठमांडू के लिए फिर विमान 11.14 am में पहुंची।

Share:

Comments

Leave a comment