दुबई से आए 4 यात्रियों के पास बरामद किया गया 2.79 करोड़ रुपये का सोना, उतरते ही शुरू कर दी गई जांच

Satyam Kumari9 May 20241 min read0 viewsIndia

सोने की तस्करी के आरोप में चार यात्रियों को किया गया गिरफ्तार

भुनेश्वर में दुबई से आए व्यक्ति के पास सोने की तस्करी के आरोप में चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि चारों आरोपी दुबई से बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आए थे और उनके पास 2.79 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया है जिसका वजन 3.77 ग्राम है।

शक के आधार पर इन्हें किया गया था गिरफ्तार

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी 6 तारीख को दुबई से भारत पहुंचे थे। अधिकारियों को उनपर शक हुआ था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने शातिर तरीके से सोने की तस्करी की कोशिश की थी। उन्होंने सोने का कैप्सूल बनाकर अपने बॉडी के अंदर छिपा दिया था।

इससे पहले भी सोने की तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारी नई तकनीक से लैस रहते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment