देवघर और बेंगलुरु के बीच तीन साप्ताहिक Indigo विमानों के संचालन की घोषणा, 1 जून से शुरू की जाएगी सेवा

Satyam Kumari12 May 20241 min read0 viewsIndia

तीन साप्ताहिक विमानों का किया जाएगा संचालन

झारखंड के देवघर और बेंगलुरु के बीच तीन साप्ताहिक विमानों का संचालन किया जा रहा है। IndiGo ने इस बात की घोषणा की है कि झारखंड के देवघर और बेंगलुरु के बीच विमान के संचालन की सेवा 1 जून से शुरू कर दी जाएगी। यह डायरेक्ट फ्लाईट की सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दी जाएगी। यात्रियों के लिए आवागमन अब काफी आसान हो जाएगा।

एयर लाइन ने बयान जारी कर दी जानकारी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि एयरलाइन ने इस मामले में बयान जारी किया है और बताया है कि 1 जून को 10.05 am में flight number 6E 6435 बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेगी और देवघर में 12.25 pm में लैंड करेगी। वहीं रिटर्निंग फ्लाईट देवघर से 12.55 pm में चलेगी और बेंगलुरु में 3.25 pm में लैंड करेगी।

IndiGo के ग्लोबल सेल हेड Vinay Malhotra ने कहा है कि Bengaluru और Deoghar के बीच डायरेक्ट फ्लाईट की सेवा करके वह काफी खुश हैं।

Share:

Comments

Leave a comment