दो सप्ताह पहले ही नौकरी के लिए शिफ्ट हुई फैमिली पर टूटा दुखों का पहाड़, स्ट्रीट डॉग ने ले ली बच्चे की जान

Satyam Kumari15 May 20241 min read0 viewsIndia

तेलंगाना के Vikarabad district से आई यह खबर

मंगलवार सुबह तेलंगाना के Vikarabad district से एक बेहद ही हृदयविदारक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के Gowtapur गांव में एक 4 महीने के बच्चे की जान डॉग की वजह से चला गई है। यह बताया गया कि बच्चे को अकेले घर पर सोता हुआ छोड़कर माता पिता काम पर गए थे। बच्चा घर पर अकेला था।

लोकल पुलिस ने दर्ज की शिकायत

लोकल पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि यह घटना सुबह करीब 8am में हुआ था। लड़के की माता ने देखा था कि कुत्ता घर के अंदर जा रहा था वह बचाने गई थी लेकिन बहुत लेट हो गया था। इसके बाद गुस्से में सभी लोगों ने उस कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि यह परिवार Mahabubnagar district का रहने वाला है। वह Vikarabad में काम के लिए दो सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुए थे। वह दोनों Maruti Stones Polishing Unit में काम करते हैं। यही पर एक रूम लेकर रहते थे। इस मामले में जांच की जा रही है।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment