दोस्त के सोशल मीडिया ने बनाया करोड़पति, एक पोस्ट ने बदल दी जिंदगी और दिया नया मौका

Satyam Kumari13 June 20241 min read0 viewsIndia

सोशल मीडिया पोस्ट से इंस्पायर होकर खरीदा था टिकट

North Carolina में अपने दोस्त के सोशल मीडिया से प्रभावित होने वाले एक व्यक्ति की जिंदगी बदल गई है। मिली जानकारी के अनुसार Melvin Brooks ने अपने एक दोस्त के सोशल मीडिया पोस्ट से इंस्पायर होकर लॉटरी का टिकट खरीदा था और टिकट का जो परिणाम रहा वह काफी हैरान करने वाला था। उन्होंने बताया कि इस लॉटरी के उनके दोस्त ने $100 जीता था जिसके बाद उन्होंने भी टिकट खरीद लिया था।

बताते चलें कि इन्होंने जो टिकट खरीदा उसपर $400,000 jackpot मिला। उन्होंने कहा है कि वह इन पैसों को अपनी पत्नी और बेटी के साथ भी शेयर करेंगे।

मात्र $5 में खरीदा था टिकट

इस बात की जानकारी दी गई है कि उन्होंने यह टिकट Mount Holly के North Main Street के Circle A Food Store से $5 में खरीदा था। उनका कहना है कि यह दिन उनके लिए काफी स्पेशल है क्योंकि हर दिन आप इतना नहीं जीतते हैं और यह खुशी का मौका है। 

Share:

Comments

Leave a comment