पक्षी के टकराते ही पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया Flight का अगला हिस्सा, 200 यात्रियों की बचाई गई जान

Satyam Kumari23 February 20251 min read1 viewsWorld

गुरुवार को रियो डी जनेरियो से साओ पाउलो जा रही फ्लाइट में बैठे लोगों की जान बाल बाल बची है। दरअसल यात्री LATAM एयरलाइन्स के A321 विमान से सफर कर रहे थे इसी दौरान उनका विमान एक पक्षी से टकरा गया।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ अगला हिस्सा

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि पक्षी से टकराने के बाद विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान पक्षी से टकरा गया था। इस विमान में करीब 200 यात्री सवार थे और राहत की बात है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्हें फिर दूसरे विमान से सुरक्षित साओ पाउलो भेजा गया। यात्रियों की जान बाल बाल बचाई गई है ऐसा होने से बड़े हादसे की संभावना थी।

पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुके हैं जिसमें पक्षी से टकराने के बाद तुरंत विमान कोई इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हाल ही में ब्राजील में इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें एक छोटे विमान के कॉकपिट से बड़ा गिद्ध टकरा गया था।

Share:

Comments

Leave a comment