पटना में लैंड कर रही IndiGo Flight पर पड़ी लेजर लाइट, पायलट के सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान

Satyam Kumari18 April 20251 min read0 viewsIndia

पुणे से पटना आ रही IndiGo की फ्लाइट बड़े हादसे से बची है। मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट पर लेजर लाइट पड़ गया था जिसके बाद सभी घबरा गए। पायलट की सूझबूझ के कारण ही यात्रियों की जान बचाई जा सकी है।

गुरुवार की है घटना

बताते चलें कि यह फ्लाइट गुरुवार शाम 6.40 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। फ्लाइट संख्या 6ई 653 रनवे पर लैंड करने वाली थी तभी विमान पर डीजे की लेजर लाइट पड़ने लगी। लेकिन पायलट ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित तरीके से विमान की लैंडिंग कराई।

घटना के बाद पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों को दी जिसके बाद इस मामले में कैसे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट के आस पास वैवाहिक स्थल हैं, माना जा रहा है कि लेजर लाइट वही से आई होगी। विमान पर लेजर लाइट से संतुलन बिगड़ सकता है और हादसे का खतरा रहता है।

 

Share:

Comments

Leave a comment