पटना से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का बुकिंग रहेगा चालू. रेलवे ने लिया बड़ा डिसीजन.

Lov Singh30 November 20241 min read0 viewsIndia

त्योहारों के बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा के अनुसार, गाड़ी संख्या 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल को 01.12.2024 और 04.12.2024 को नई दिल्ली से और 02.12.2024 और 05.12.2024 को पटना से चलाया जाएगा।

 

आद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन पर कार्य का प्रभाव

आद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और एनआई कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव हुआ है। गाड़ी संख्या 13504/13503 वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान एक्सप्रेस 30.11.24 से 05.12.24 तक रद्द की गई है। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल 01.12.24 से 05.12.24 तक नहीं चलेगी।

परिवर्तित मार्गों से परिचालित ट्रेनें

गाड़ी संख्या 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस को 01.12.24 को मुरी-गुण्डा बिहार-चाण्डिल-टाटा-खड़गपुर मार्ग से चलाया जाएगा। 01.12.24 को आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18428 गोमो-अनारा-पुरुलिया-चाण्डिल के रास्ते चलेगी।

 

विभिन्न मार्गों से संचालित होने वाली ट्रेनें

1 दिसंबर 2024 को गाड़ी संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और 03.12.2024 को गाड़ी संख्या 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस मुरी-बरकाकाना-चन्द्रपुरा के रास्ते चलेगी। 02.12.2024 और 05.12.24 को गाड़ी संख्या 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस चन्द्रपुरा-बरकाकाना-मुरी मार्ग से चलेगी।

 

पुनर्निधारित परिचालन

05.12.2024 को धनबाद से निकलने वाली गाड़ी संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल एक घंटे के पुनर्निधारण के साथ चलेगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment