पात्रता पूरा करने वालों को ही मिलेगा राशन, 20 हज़ार सरकारी कर्मचारियों ने कार्ड किया सरेंडर

Satyam Kumari1 February 20251 min read0 viewsIndia

राशन कार्ड सेवाओं का लाभ उठा रहे लोगों को यह सुनिश्चित करना है जरूरी है की पूरी पात्रता होने के बाद ही वह राशन संबंधी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। दरअसल यह सारी सुविधाएं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क किया कम कीमत में अनाज उपलब्ध कराने के लिए किया गया है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जो लोग संपन्न है वह भी सेवा का लाभ उठाते हैं।

उड़ीसा में 20 हज़ार सरकारी कर्मचारियों ने किया अपना राशन कार्ड सरेंडर

बताते चलें कि शुक्रवार को राज्य के Food Supplies and Consumer Welfare Minister, Krushna Chandra Patra के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि उड़ीसा में 20 हज़ार सरकारी कर्मचारियों ने अपना राशन कार्ड सरेंडर किया है।

अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली थी की बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा अवैध तरीके से राशन कार्ड की सेवाओं का लाभ उठाया जा रहा है। यह साफ-साफ कहा गया है की अवैध तरीके से राशन कार्ड प्राप्त करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जरूर की जाएगी। ध्यान रहे कि National Food Security Act (NFSA) के अनुसार जिनकी आय 15 हजार महीने या इससे अधिक है उन्हें राशन कार्ड की सुविधा नहीं दी जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment