पायलट ने बिना पहिए के ही उड़ाया विमान, 63 यात्रियों की जान जोखिम में डालकर कराई गई लैंडिंग

Satyam Kumari7 March 20251 min read1 viewsWorld

नेपाल में बुद्धा एयरलाइंस से सम्बंधित यह खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार एयरलाइन के पायलट ने बिना पहिए के ही फ्लाइट को रनवे पर उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस विमान में 63 यात्री सवार थे। खबर मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए।

क्या है मामला?

बताते चलें कि बुद्धा एयरलाइंस का एक विमान महोतारी के जनकपुर से काठमांडू तक के लिए उड़ान भरा था। जब विमान ने काठमांडू में लैंड किया तब उसमें पहिया नहीं था। जैसे यह खबर अधिकारियों को मिली उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। फिर समझदारी से फैसला लिया गया और एयरलाइंस ने सीनियर टेक्निशियन की मदद से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

शुरुआती जांच में यह कहा जा रहा है कि विमान के आगे का 2 पहिया टूटकर जनकपुर में ही गिर गया था। इस बात की खबर पायलट को तब लगी जब विमान को लैंड किया जाना था। इस फ्लाइट में 63 यात्री सवार थे। ऐसा कहा जा रहा है कि घटना के दिन लगातार आवागमन के कारण ऐसा हुआ होगा।

Share:

Comments

Leave a comment