पुणे एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, सीधे टग ट्रैक्टर से जा टकराई 180 यात्रियों वाली फ्लाईट, एक टायर क्षतिग्रस्त

Satyam Kumari17 May 20241 min read0 viewsIndia

एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ एक बहुत बड़ा हादसा चल गया

पुणे एयरपोर्ट के रंग में पर गुरुवार को एयर इंडिया फ्लाइट के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली आ रही थी और इसी दौरान पुणे एयरपोर्ट पर रनवे पर विमान एक टग ट्रैक्टर से टकरा गई। एक टायर क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी गई है।

एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 180यात्री सवार थे

इस बात की जानकारी दी गई है कि इस विमान में 180 यात्री सवार थे। बताया गया है कि लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना को लेकर एयर इंडिया की तरफ से बयान भी जारी किया गया है।

अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि विमान को जांच के लिए रोक दिया गया और इसमें सवार सभी चालक दल और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। एयरलाइन के द्वारा बाद में फ्लाइट को रद्द भी कर दी गई और यात्रियों को उनका किराया भी लौटा दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment