फर्जी Passport बनाने वाले ग्रुप का हुआ फंडाफोड़, 42 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Satyam Kumari14 December 20241 min read0 viewsIndia

राजधानी दिल्ली में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। इसमें भारी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी की गई है। यह सभी विदेशियों का फर्जी डॉक्यूमेंट पर पासपोर्ट बनवाते थे। इस मामले में पूरी 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनपर इस तरह का आरोप लगा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विदेशी नागरिक भी शामिल?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में 13 बांग्लादेश, 4 म्यांमार, 3 नेपाल और 1 अफगानिस्तान का व्यक्ति है। बताया गया है कि यह सब आरोपी विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय दस्तावेज बनाते थे जो कि फर्जी होते थे।

किसी भी भारतीय दस्तावेज को बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आरोपी फर्स्ट फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करके यह सारा डॉक्यूमेंट बनवाते थे। आरोपियों के पास 21 फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र जैसे स्थानों पर भी इनका नेटवर्क फैला हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment