फिशिंग के दौरान खुली किस्मत, कपल को मिला रहस्यमयी संदूक, अंदर 83 लाख रुपए देखकर नहीं हुआ यकीन

Satyam Kumari3 June 20241 min read0 viewsWorld

मैग्नेट फिशिंग के दौरान खुली किस्मत

इंसान को कभी भी जिंदगी से उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए क्योंकि हम यह नहीं कह सकते हैं कि किस्मत किस कदम पर जाकर बदल जाए। NY1 के द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट के अनुसार यूएस में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें हॉबी के तौर पर किए जाने वाले मैग्नेट फिशिंग के दौरान एक कपल को लाखों रुपए मिले हैं।

दरअसल, मैग्नेट फिशिंग के दौरान कपल को एक लेक में उन्हें एक संदूक मिली जिसमें $100,000 यानि कि करीब 83 लाख रुपए थे। इससे पहले भी उन्हें मैग्नेट फिशिंग की दौरान कई तरह की वस्तुएं मिली हैं।

पहले भी इस तरह के संदूक मिले थे जो कि खाली थे

James Kane और Barbie Agostini ने इस बात की जानकारी दी है कि पहले भी इस तरह के संदूक मिले थे जो कि खाली थे। उन्होंने सोचा कि यह भी संदूक खाली होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से भी संपर्क किया और अधिकारियों ने कहा कि संदूक वह रख सकते हैं क्योंकि उसके ऑनर का पता लगाना मुश्किल है।

Share:

Comments

Leave a comment