बनारस समेत देश के 30 एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, कहा रिमोट का बटन दबाते ही एक के बाद एक शुरू हो जाएगा ब्लास्ट

Satyam Kumari30 April 20241 min read0 viewsIndia

बनारस एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ानें की धमकी

सोमवार शाम को बनारस को बम से उड़ानें की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के आधिकारिक मेल आईडी पर यह धमकी भरा संदेश आया जिसमें बनारस सहित देश के 30 एयरपोर्ट प्लेटफार्म से उड़ने के धमकी दी गई है। इस मैसेज में यह जानकारी दी गई है कि हमने सभी 30 एयरपोर्ट पर बम फिट कर दिए हैं और रिमोट का बटन दबाते ही एक के बाद एक ब्लास्ट होता चला जाएगा।

एयरपोर्ट पर हाई सिक्योरिटी टीम ने बुलाई तत्काल मीटिंग

इस मैसेज की मिलने के बाद चारों तरफ खलबली मच गई और तुरंत ही एयरपोर्ट पर हाई सिक्योरिटी टीम को बुलाकर मीटिंग शुरू कर दी गई। सभी गेटों पर निगरानी बढ़ाने के साथ चेकिंग भी शुरू कर दी गई। बताया गया कि इस मेल हिंदी में लिखा गया था और साथ ही बम के इमोजी इस्तेमाल किया गया था।

अधिकारियों का कहना है कि यह हरकत किसी सिरफिरे व्यक्ति की हो सकती है। यह खबर मिलने के तुरंत बाद ही सीआईएसएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और अलर्ट जारी कर दिया गया।

Share:

Comments

Leave a comment