बिना टिकट यात्रा पर रेलवे का सख्त अभियान: ₹95 लाख जुर्माना वसूला, 12500 यात्री पकड़े, AC कोचों में 450 अवैध यात्रियों से ₹03 लाख से अधिक वसूले।

Lov Singh19 June 20241 min read0 viewsIndia

अगर गर्मी के मौसम में आप भारतीय रेलवे में यात्रा कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपकी की हुई गलती आपकी पॉकेट को और जला सकती है तथा आपके ऊपर करने का अतिरिक्त बोझ डाल सकती है. गर्मी के दिनों में रिज़र्वेशन करा चुके यात्रियों के सीटों का ख़याल रखने के लिए देश भर में अलग अलग रेलवे मंडल के द्वारा चेकिंग अभियान चालू कर दी गई है.

 

इस जाँच के क्रम में 95 लाख आज से ज़्यादा का फ़ाइन लगाया गया है और हर रेल प्रमंडल पर काफ़ी कढ़ाई से निगरानी की जा रही है.

बिना टिकट यात्रा के खिलाफ सख्त अभियान: आज सभी मंडलों में एक सख्त अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

12500 यात्रियों पर जुर्माना: इस अभियान में कुल 12500 यात्री पकड़े गए हैं, जिनसे बतौर जुर्माना ₹95 लाख 55 हजार की राशि प्राप्त की गई है।

AC कोचों में भी अवैध यात्रा पर नियंत्रण: इस दौरान AC कोचों में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 450 यात्रियों को भी पकड़ा गया। इनसे ₹03 लाख से अधिक की राशि वसूल की गई।

Share:

Comments

Leave a comment