बिहार में बर्ड फ्लू का खौफ, चिकेन सेंटर किया गया सील, आधा दर्जन कौओं की हुई रहस्यमयी मौत

Satyam Kumari11 March 20251 min read0 viewsIndia

बिहार के पटना और भागलपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है जिसके बाद सभी से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बर्ड शुरू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसी बीच बत्तख और मुर्गियों को करने का फरमान भी जारी किया जाने लगा है।

1 km तक चिकेन सेंटर किया गया है सील

बताते चलें कि भागलपुर के कुक्कुट प्रक्षेत्र के मुर्गे और मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। घटक की जानकारी मिलने के बाद 1 किलोमीटर तक के दायरे की चिकेन केंद्र को सील कर दिया गया है। दरअसल लगातार रहस्यमयी तरीके से मुर्गी और बतख की मृत्यु होने लगी थी जिसके बाद जांच के लिए सैंपल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव में आधा दर्जन कौओं की मौत की भी खबर सामने आई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है की जांच की जा रही है और लोगों में इससे संबंधित जागरूकता भी फैलाई जा रही है। बर्ड फ्लू( H5N1) की खबर मिलने के बाद पटना जू में भी एंट्री के लिए सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment