बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर आरोपी गिरफ्तार, 3.4 करोड़ रुपये का सोना किया गया बरामद

Satyam Kumari9 March 20251 min read2 viewsIndia

भारत में सोने की तस्करी के मामला गंभीर बनता जा रहा है। हाल ही में 4 मार्च को एक बार फिर से एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार को अधिकारियों ने जारी किया अपडेट

बताते चलें कि शनिवार को अधिकारियों ने अपडेट जारी करते हुए कहा है कि हवाई अड्डे पर एक दृष्टिहीन व्यक्ति को 3.4 करोड़ रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत करोड़ो में है।

अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी व्यक्ति दुबई से आया था। उसने अपने शर्ट में सोना छिपाया था। शक के आधार पर उसे रोककर जांच की गई और उसके शर्ट के नीचे 3,44,38,796 रुपये का सोना बरामद किया गया है। लगातार बढ़ सोने की तस्करी के कारण एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। इस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment