बैंक में पैसा रख ग्राहक हुए निश्चिंत, उल्लंघन का पता चलते ही RBI ने Citi और IDBI Bank पर लगाई पेनाल्टी

Satyam Kumari22 March 20251 min read0 viewsIndia

Reserve Bank of India के द्वारा बैंकों और वित्तीय संस्थानों के संचालन के लिए अलग अलग तरह की गाइडलाईन जारी की गई है। सभी संस्थाओं से यह उम्मीद की जाती है कि उनके द्वारा सभी नियमों का पालन किया जाए। लेकिन तमाम चेतावनी के बावजूद भी कई बार नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिलती है।

Citi Bank और IDBI Bank पर लगाई गई पेनाल्टी

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि हाल ही में की गई जांच अभियान के दौरान बैंकों पर कई पेनाल्टी लगाई गई है। शुक्रवार को आरबीआई ने सिटी बैंक पर 36.28 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है। इस बैंक पर लिवरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत ट्रांजैक्शन रिपोर्टिंग में गड़बड़ी का आरोप लगा है।

इसके अलावा IDBI Bank पर भी 36.30 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है। इस बैंक पर भी ट्रांजैक्शन से सम्बंधित नियमों के उल्लंघन का आरोप है। Rbi अधिकारियों के द्वारा समय समय पर जांच की जाती है ताकि किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन न हो।

Share:

Comments

Leave a comment