भागलपुर से अब सरकारी डीलक्स बस सेवा. मात्र 150 रुपये में पहुचिये नेपाल बॉर्डर से लेकर 5 शहर तक.

Lov Singh23 May 20253 min read0 viewsIndia

भागलपुर। लंबे समय से डीलक्स बस सेवा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अब बड़ी खुशखबरी है। भागलपुर परिवहन प्रमंडल ने चार बड़े रूटों के लिए किराया तय कर दिया है और जल्द ही इन रूटों पर सरकारी डीलक्स बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।


✅ कम किराया, आरामदायक सफर

अब निजी बसों की मनमानी से राहत मिलने वाली है। सरकारी डीलक्स बसों का किराया बहुत ही किफायती रखा गया है:

रूट किराया (₹)
भागलपुर → सहरसा ₹150
भागलपुर → जोगबनी (नेपाल बॉर्डर) ₹228
भागलपुर → सुपौल ₹171
अमरपुर → बखरी (via भागलपुर, खगड़िया) ₹200

🚌 बस सेवा कब से?

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार श्यामला के अनुसार, चारों रूटों के लिए RTA परमिट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एक-दो दिन में बसें चलने लगेंगी।

भागलपुर डिपो को कुल 12 डीलक्स बसें मिली हैं। मुंगेर और जमुई डिपो को भी छह-छह बसें दी गई हैं। सभी रूटों का चार्ट और समय-सारणी लगभग तैयार है।


📅 बसों की टाइमिंग

🔸 भागलपुर ↔ जोगबनी

  • भागलपुर से: सुबह 7:25, जोगबनी पहुंचने का समय 1:15 बजे

  • वापसी: जोगबनी से 2:10, भागलपुर पहुंचेगी 8:00 रात

🔸 सुपौल ↔ भागलपुर

  • सुपौल से: 5:33 सुबह, भागलपुर 11:00

  • वापसी: भागलपुर से 1:50 दोपहर, सुपौल 7:25 शाम

दूसरी बस:

  • सुपौल से: 8:22 सुबह, भागलपुर 1:45 दोपहर

  • वापसी: भागलपुर से 4:55 शाम, सुपौल 11:45 रात

🔸 सहरसा ↔ भागलपुर

  • पहली बस: सहरसा से 6:00 सुबह, भागलपुर 11:18

  • वापसी: भागलपुर से 12:55, सहरसा 6:10 शाम

दूसरी बस:

  • सहरसा से 7:55, भागलपुर 1:10

  • वापसी: भागलपुर से 2:55, सहरसा 8:10

🔸 अमरपुर ↔ बखरी

  • अमरपुर से: 5:00 सुबह, बखरी 10:45

  • वापसी: बखरी से 11:05 सुबह, अमरपुर 4:45 शाम


🚌 आने वाले समय में और भी रूट

  • मुजफ्फरपुर और दरभंगा रूट के लिए STA परमिट की प्रक्रिया चल रही है।

  • दो पिंक बसों को शहरी क्षेत्र में चलाने की योजना है।

Share:

Comments

Leave a comment