भारत और UAE के बीच नई Flight सर्विस, 26 जनवरी से शुरू किया जाएगा संचालन, टाईमिंग जारी

Satyam Kumari23 January 20251 min read0 viewsIndia

संयुक्त अरब अमीरात और भारत आवागमन करने वाली यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बड़ी संख्या में भारतीय यूएई में काम करते हैं। ऐसे में उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखना जरूरी है। Airline की तरफ से Mumbai और Ahmedabad के बीच विमानों का संचालन किया जा रहा है।

Emirates Airline के द्वारा शुरू किया जाए का संचालन

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एमिरेट्स एयरलाइन के द्वारा मुंबई और अहमदाबाद से यूएई के लिए विमान का संचालन शुरू किया जाएगा। Airbus A350 से फ्लाइट का संचालन 26 जनवरी से शुरू किया जाएगा। Emirates का लेटेस्ट इंटीरियर स्मार्ट तकनीक और नेक्स्ट जनरेशन ऑनबोर्ड प्रोडक्ट्स से लैस है।

क्या होगी टाईमिंग?

EK502 विमान Dubai से 1.15pm में प्रस्थान करेगी और Mumbai में 5.50pm में पहुंचेगी। वहीं रिटर्निंग फ्लाईट EK503, Mumbai करीब 7.20pm में छोड़ेगी और Dubai में 9.05pm में पहुंचेगी।

EK538 विमान Dubai से 10.50pm से प्रस्थान करेगी। और Ahmedabad में 2.55am में पहुंचेगी। रिटर्निंग फ्लाईट EK539 Ahmedabad से 4.25am में प्रस्थान करेगी और Dubai में 6.15am में पहुंचेगी।

Share:

Comments

Leave a comment